{"_id":"6aa0172e19805fef7605aa95","slug":"video-hamirpur-oil-reused-more-than-three-times-is-hazardous-to-health-food-safety-department-raises-awareness-among-shopkeepers-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल किया तेल सेहत के लिए खतरनाक खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तीन बार से ज्यादा इस्तेमाल किया तेल सेहत के लिए खतरनाक खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को किया जागरूक
खाद्य पदार्थों को तलने में एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल करना लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर ने खाद्य कारोबारियों को तेल के सुरक्षित इस्तेमाल और उचित निस्तारण के प्रति जागरूक किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि तलाई के लिए इस्तेमाल होने वाले तेल को अधिकतम तीन बार तक ही उपयोग किया जाना चाहिए। इसके बाद इसे खाद्य पदार्थ बनाने में इस्तेमाल न करें। हमीरपुर के एक निजी होटल में मंगलवार को खाद्य कारोबारियों के लिए आयोजित जागरूकता शिविर की अध्यक्षता जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने की। शिविर में दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जरूरी नियमों और सावधानियों की जानकारी दी गई। डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि तेल को बार-बार गर्म करने से उसकी गुणवत्ता खराब होती है और ऐसे तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने दुकानदारों को निर्देश दिए कि तीन बार इस्तेमाल के बाद तेल को खाद्य उपयोग में न लाएं। उन्होंने कहा कि खराब हो चुके तेल को नालियों में बहाने के बजाय विभाग के माध्यम से एकत्र करवाया जा सकता है। विभाग ऐसे इस्तेमाल किए जा चुके तेल को 30 रुपये प्रति लीटर की दर से एकत्र करेगा। बाद में इसका उपयोग बायोडीजल बनाने में किया जाएगा। इससे खराब तेल का उचित निस्तारण होने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। विभाग ने चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों में बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल का प्रयोग करते पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई, जुर्माने और सजा का प्रावधान है। शिविर में स्वच्छता और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर भी व्यापारियों को जागरूक किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।