{"_id":"6ad9ec891c9792c9980e4c9e","slug":"video-hamirpur-1265-degrees-to-be-awarded-at-nit-convocation-meritorious-students-to-receive-62-medals-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: एनआईटी के दीक्षांत समारोह में बंटेंगी 1265 डिग्रियां, 62 मेडल से सम्मानित होंगे मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: एनआईटी के दीक्षांत समारोह में बंटेंगी 1265 डिग्रियां, 62 मेडल से सम्मानित होंगे मेधावी
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में 23 अक्तूबर को होने वाले 17वें दीक्षांत समारोह में 1265 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इस दौरान उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 62 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों और संस्थान की उपलब्धियों को लेकर निदेशक प्रोफेसर एचएम सूर्यवंशी और रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने प्रेसवार्ता में जानकारी साझा की। निदेशक और रजिस्ट्रार ने बताया कि समारोह में 859 स्नातक, 380 स्नातकोत्तर, 26 पीएचडी डिग्रियां और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत एक डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा। मेधावी विद्यार्थियों को एक निदेशक पदक, 35 स्वर्ण, 12 रजत और 14 कांस्य पदक दिए जाएंगे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य डॉ. दिनेश कुमार असवाल समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि संस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी उपलब्धि दर्ज की। कुल प्लेसमेंट दर 94.37 प्रतिशत रही और विद्यार्थियों को औसतन 12 लाख रुपये सालाना पैकेज मिला। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग के ड्यूल डिग्री कार्यक्रम के एक विद्यार्थी को टेस्ला ने 3.40 करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज दिया। वहीं, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के एक विद्यार्थी को लिंक्डइन से एक करोड़ रुपये का पैकेज मिला। इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और मैटेरियल्स साइंस इंजीनियरिंग विभागों में शत-प्रतिशत प्लेसमेंट रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।