{"_id":"6ada6c90061b1ebf3f02e364","slug":"dr-pushpendra-provided-immediate-relief-to-families-affected-by-fire-in-bafdi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-213023-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डाॅक्टर पुष्पेंद्र ने बफड़ी में आग से प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डाॅक्टर पुष्पेंद्र ने बफड़ी में आग से प्रभावित परिवारों को दी फौरी राहत
Fri, 23 Oct 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बफड़ी में प्रभावित परिवारों से बातचीत करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा। कांग्र
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बफड़ी के वार्ड नंबर पांच में आग लगने से दो स्लेटपोश गोशालाएं जल गईं। हादसे में जय सिंह और लता देवी के परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया और निजी तौर पर फौरी राहत प्रदान की।
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने और गोशालाओं को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण दोनों गोशालाओं को भारी नुकसान पहुंचा। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
घटना की सूचना मिलने पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने समय रहते पशुधन को सुरक्षित बाहर निकालने वाले ग्रामीणों और आग बुझाने में जुटे अग्निशमन कर्मियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान, वार्ड पंच शनिक राज और पूर्व उपप्रधान भी उपस्थित रहे। डॉ. वर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।