फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Anurag will honor 30 female athletes from NCOE Hamirpur on his birthday.

Hamirpur (Himachal) News: जन्मदिन पर अनुराग एनसीओई हमीरपुर की 30 महिला खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित

Fri, 23 Oct 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 23 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर 24 अक्तूबर को अपने 52वें जन्मदिन के अवसर पर हमीरपुर के गांधी चौक में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) हमीरपुर की 30 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे आयोजित होगा। जन्मदिन के अवसर पर अनुराग सिंह ठाकुर सबसे पहले गांधी चौक में आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर पूर्णाहुति देंगे। इसके बाद कन्या पूजन कर सुख, समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना करेंगे।
विज्ञापन

इसके पश्चात राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एनसीओई हमीरपुर की 30 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह के माध्यम से खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के जरिए नारी सम्मान और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed