{"_id":"689dad0c9e6391c9e205cf3a","slug":"video-cleanliness-drive-organized-at-shaheed-smarak-hamirpur-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: शहीदी स्मारक हमीरपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: शहीदी स्मारक हमीरपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन
भाजपा मंडल शहरी हमीरपुर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहीदी स्मारक हमीरपुर में स्वच्छता अभियान का आयोजन वीरवार को किया। जिसमें विधायक सदर आशीष शर्मा ने मुख्य रूप से भाग लिया एवं शहीदी स्मारक पर साफ सफाई की एवं देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद कर नमन किया। इस मौके पर शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा जी की प्रतिमा व आसपास सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा, महामंत्री राजेश ठाकुर एवं तेन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व पूर्व सैनिक मौजूद रहे। तत्पश्चात विधायक आशीष शर्मा ने हीरानगर में वन विभाग हमीरपुर के 76वें वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया। इस मौके पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों सहित क्षेत्र के पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।