{"_id":"6b02d61354252717f60fdac6","slug":"video-anurag-thakur-ek-se-shreshth-campaign-692-jobs-12000-children-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- ‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान से 692 लोगों को मिला रोजगार, 650 केंद्रों में 12 हजार से अधिक बच्चों को निशुल्क शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: अनुराग ठाकुर बोले- ‘एक से श्रेष्ठ’ अभियान से 692 लोगों को मिला रोजगार, 650 केंद्रों में 12 हजार से अधिक बच्चों को निशुल्क शिक्षा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:16 PM IST
Link Copied
एक से श्रेष्ठ अभियान के माध्यम से अब तक 692 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार दिया गया है। इनमें करीब 90 प्रतिशत महिलाएं हैं। यह बात सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को बिझड़ी के ताल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े प्रयासों के कारण 12 हजार से अधिक परिवारों को सामूहिक रूप से 5.40 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में भी मदद मिली है। इस दौरान उन्होंने अभियान के शिक्षकों को टैबलेट और लैपटॉप वितरित किए। विद्यार्थियों को स्टडी टेबल की सुविधा वाले स्कूल बैग, पेंसिल बॉक्स और नोटबुक भी दिए। अनुराग ठाकुर ने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक से श्रेष्ठ के करीब 650 केंद्र चल रहे हैं। इनके माध्यम से 12 हजार से अधिक बच्चों को निशुल्क शिक्षा, अतिरिक्त मार्गदर्शन और व्यक्तित्व विकास के अवसर मिल रहे हैं। केंद्रों में 98 प्रतिशत से अधिक महिला शिक्षिकाएं सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ाई में मदद देना नहीं, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। बच्चों को खेल गतिविधियों, राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों और स्वच्छता अभियानों से जोड़ा जाता है। कुपोषण से बचाव के लिए नियमित रूप से प्रोटीन शेक भी उपलब्ध करवाया जाता है। सांसद ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं देना इस पहल का लक्ष्य है। शिक्षा को कौशल और आत्मनिर्भरता से जोड़कर ही बेरोजगारी और पलायन जैसी चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, विजय अग्निहोत्री और बलदेव शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।