{"_id":"6ae88f5c4f8ff841590aa290","slug":"video-30-kg-of-spoiled-food-items-destroyed-in-sujanpur-eight-samples-sent-for-testing-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सुजानपुर में 30 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट, आठ नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सुजानपुर में 30 किलो खराब खाद्य सामग्री नष्ट, आठ नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुजानपुर बाजार में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने मिठाई, फास्ट फूड और किराना की 15 से 20 दुकानों की जांच की। विभाग की दबिश से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मंजीत सिंह के निर्देश पर यह अभियान चला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को दुकानों में जांच की। उन्होंने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, निर्माण तिथि और साफ-सफाई की व्यवस्था जांची। निरीक्षण के दौरान करीब 30 किलो खराब गुणवत्ता वाला बेसन, चम-चम और बासी मटरी मिली। इनमें फफूंदी और बदबू होने की आशंका थी। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीम ने पूरी सामग्री मौके पर ही नष्ट करवा दी। विभाग ने विभिन्न दुकानों से मिठाइयों के आठ नमूने भी लिए। इन्हें सील कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने बताया कि जांच रिपोर्ट में मिलावट या हानिकारक तत्व पाए जाने पर कार्रवाई होगी। संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त मंजीत सिंह ने दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने ग्राहकों को केवल ताजा व शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बाजार में औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माने सहित नियमानुसार कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान विभाग के संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।