{"_id":"6ac37a4a7da26fc2a909e93a","slug":"video-dharamshala-19391-metric-tonnes-of-paddy-sold-in-the-state-on-the-third-day-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: तीसरे दिन प्रदेश में 193.91 मीट्रिक टन धान की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: तीसरे दिन प्रदेश में 193.91 मीट्रिक टन धान की बिक्री
हिमाचल प्रदेश की मंडियों में धान की फसल की बिक्री शुरू हो गई है। सोमवार को दोपहर बाद तक प्रदेश में 193.91 मीट्रिक टन धान की फसल बिकी है। किसान 15 दिसंबर तक अपनी फसल बेच पाएंगे। फसल बेचने के लिए प्रदेश के 3751 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। जबकि 37 किसानों ने फसल बेची है। इस बार खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जबकि पिछले वर्ष किसानों को 2389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान मिला था। वर्ष 2025-26 में लगभग 5,928 किसानों ने 31,100 मीट्रिक टन फसल बेची है। जिला कांगड़ा में लगभग 35000 हेक्टेयर में धान की फसल उगाई जाती है। खाद्य आपूर्ति निगम ने इस बार 9100 मीट्रिक टन फसल खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष जिले में 7132.2 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। वहीं, इस बार फतेहपुर अनाज खरीद मंडी में 3500 मीट्रिक टन, रियाली अनाज मंडी में 2500 मीट्रिक टन, मिलवां अनाज मंडी में 3000 मीट्रिक टन तथा नगरोटा बगवां में 100 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस बार विभाग को अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। फतेहपुर अनाज मंडी में तीसरे दिन सात किसानों ने 43.13 मीट्रिक टन, मिलवां इंदौरा में पांच किसानों ने 28.16 मीट्रिक टन और रियाली में एक किसान ने 4.99 मीट्रिक टन धान बेचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।