फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold slips nearly 1 pc to Rs 1.49 lakh/10g as firm dollar keeps lid on bullion recovery

Gold Prices: सोने के वायदा भाव में एक फीसदी की गिरावट, डॉलर की मजबूती से बढ़ा दबाव, जानिए क्या कीमतों का हाल?

Mon, 05 Oct 2026 02:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 05 Oct 2026 02:09 PM IST
सार

छुट्टियों के कारण संक्षिप्त रहे पिछले कारोबारी हफ्ते में 10 ग्राम सोने की कीमतों में करीब 2,887 रुपये या करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर घरेलू कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद था। इस हफ्ते वायदा कारोबार में सोने की चाल कैसी है, आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
Gold slips nearly 1 pc to Rs 1.49 lakh/10g as firm dollar keeps lid on bullion recovery
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लगातार मजबूत हो रहे डॉलर ने गोल्ड फ्यूचर्स पर दबाव डाला इससे मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव करीब 1 प्रतिशत गिरकर 1 लाख 49 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर दिसंबर का वायदा भाव 1,020 रुपये यानी एक प्रतिशत टूटकर 1,49,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

विज्ञापन


छुट्टियों के कारण संक्षिप्त रहे पिछले कारोबारी हफ्ते में 10 ग्राम सोने की कीमतों में करीब 2,887 रुपये या करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर घरेलू कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद था।
विज्ञापन


च्वाइस ब्रोकिंग की कमोडिटी टेक्निकल एनालिस्ट कावेरी मोरे के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और बॉन्ड् यील्डस में बढ़ोतरी के बीच सोने पर दबाव बना हुआ है और भाव अब भी कंसॉलिडेटिंग फेज में हैं। डॉलर अपने 18 महीनों के उच्चतम स्तर 102.37 पर पहुंच गया है, इससे सोने पर दबाव बढ़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार कॉमेक्स पर सोने की दिसंबर डिलिवरी का वायदा भाव मामूली रूप से बढ़कर 4163.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

मुद्रेक्स के लीड क्वांड एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत शुक्रवार को 4,200 डॉलर का स्तर पार करने के बाद भाव 4,150 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा। सोने की कीमतों को अमेरिका में मजबूत रोजगार के आंकड़ों का सहारा मिला। इसके कारण फेडरल रिजर्व की ओर से अक्तूबर में ब्याज दरों की कटौती की आशंका 20 प्रतिशत तक कम हो गई। हालांकि, निवेशक अब भी दिसंबर महीने में दरों में 70 प्रतिशत वृद्धि की आशंका जता रहे हैं।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बीते हफ्ते करीब 158.9 डॉलर यानी 3.7 प्रतिशत प्रति औंस तक फिसली थी। इस दौरान चांदी की कीमतों में 4.38 डॉलर यानी 6.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 60.41 प्रतिशत औंस पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed