{"_id":"6aeaed2f31b8628bb40d946c","slug":"video-cm-sukhvinder-singh-sukhu-churah-visit-bhanjraru-chamba-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा: चुराह पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, भंजराड़ू में होगा विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: चुराह पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, भंजराड़ू में होगा विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर भंजराड़ू पहुंचे। भंजराड़ू हेलीपैड पर पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पार्टी के कई सदस्य भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भंजराड़ू स्थित कला मंच में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जनसभा को संबोधित कर चुराह विधानसभा क्षेत्र में सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र में विकास गतिविधियों को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को भी इस दौरान क्षेत्र से जुड़ी विकास संबंधी घोषणाओं और योजनाओं की जानकारी मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बुधवार शाम छह बजे देहग्रां स्थित मेला मैदान में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव भी देहग्रां में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और कांग्रेस संगठन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। क्षेत्र के लोगों को इस दौरे से विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कई उम्मीदें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।