Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba illegal parking road safety all driver welfare association

चंबा में अवैध पार्किंग से बढ़ रहा हादसों का खतरा, ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई

Sun, 22 Nov 2026 04:05 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:05 PM IST
chamba illegal parking road safety all driver welfare association
ऑल ड्राइवर कल्याण संघ की बैठक प्रधान मनोज टंडन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान बस स्टैंड, भद्रम और करियां सहित अन्य स्थानों पर सड़क के दोनों ओर हो रही अवैध पार्किंग पर सदस्यों ने चिंता जताई और प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय हैं। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाने वाले वाहन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं। विशेष रूप से बस स्टैंड के आसपास सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इससे बसों और अन्य बड़े वाहनों को गुजरने में दिक्कत होती है। कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में उपमंडल प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने मांग की कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए जल्द कार्रवाई की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जाए। उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग हटने से सड़क हादसों की आशंका कम होगी। साथ ही वाहन चालकों को जाम और मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। संघ ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाहेगुरु के जयघोष से गूंजा अंबाला महेशनगर, निकली सांझी प्रभातफेरी

22 Nov 2026

2027 की बिछी बिसात, पीएम के भाषण के पांच बड़े मायने

22 Nov 2026

कैथल में खेल कोच पर हमले की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली

22 Nov 2026

यमुनानगर में गन्ने की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, कृषि मंत्री के आवास पर किसानों का धरना जारी

22 Nov 2026

यमुनानगर में गन्ने की कीमत 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, कृषि मंत्री के आवास पर किसानों का धरना जारी

22 Nov 2026
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले में स्नान के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

22 Nov 2026

गंगा मेले में बम निरोधक दस्ते ने की चेकिंग

22 Nov 2026
विज्ञापन

स्काउट-गाइड ने दिया मेले को साफ सुथरा बनाए रखने का संदेश

22 Nov 2026

श्रद्धालुओं ने पांटून पुतिगरी धाम। गंगा पर तिगरी व गढ़ गंगा मेले को जोड़ने के लिए बनाए गए

22 Nov 2026

एसपी ने पुलिस संग किया तिगरी गंगा मेले में पैदल मार्च

22 Nov 2026

अमृतसर से पाकिस्तान रवाना हुआ सिख श्रद्धालुओं का जत्था

22 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

22 Nov 2026

चक्रवात के असर से बदलेगा मौसम! यूपी में ठंड और कोहरे की दोहरी मार

22 Nov 2026

कानपुर: गोकशी का वांछित मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

22 Nov 2026

VIDEO: संत मुलखराज बेरीपुरी महाराज को किया नमन, शब्द-कीर्तन से निहाल हुई संगत

22 Nov 2026

VIDEO: एडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए ये निर्देश

22 Nov 2026

कांगड़ा: सुबह की सैर के दौरान अचानक सराह गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से मिलकर जाना हालचाल

22 Nov 2026

VIDEO: अस्पताल में भर्ती किशोरी की मौत, परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप, हंगामा

22 Nov 2026

VIDEO: राकेश-नीरव के बल्ले से बरसे रन, फाइटर्स ने 197 का लक्ष्य किया ध्वस्त

22 Nov 2026

VIDEO: रिफाइनरी में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में आपदा से बचाव का होगा अभ्यास

22 Nov 2026

VIDEO: आतिशबाजी कर निकाली शालिग्राम की बरात

22 Nov 2026

VIDEO: छात्राओं को मिली स्वच्छता-सुरक्षा, कॉलेज में 10 शौचालय का उद्घाटन

22 Nov 2026

VIDEO: एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

22 Nov 2026

VIDEO: आगरा में टेढ़ी बगिया से बुद्धा पार्क तक गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण किए ध्वस्त

22 Nov 2026

VIDEO: 11 वर्ष की आरोही ने राष्ट्रीय बधिर बैडमिंटन में जीते तीन पदक

22 Nov 2026

VIDEO: रील बनाई तो नपेंगे रेलकर्मी, जारी की गई एडवाइजरी

22 Nov 2026

VIDEO: डीएम-एसएसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, छूटे हुए पात्रों को जोड़ने के निर्देश

22 Nov 2026

चंडीगढ़ में मैराथन का आयोजन, काफी संख्या में धावकों ने लिया भाग

22 Nov 2026

चंबा: नैनीखड्ड में प्रभात फेरियों से भक्तिमय माहौल, व्यापार मंडल की महिलाओं ने भी भजनों से बांधा समां

22 Nov 2026

कानपुर में देर रात रफ्तार का कहर, दोपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर

22 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed