{"_id":"6b0317662fbf715c4b09faa4","slug":"the-plaque-was-installed-but-the-road-marking-was-not-drawn-on-the-ground-chamba-news-c-88-1-ssml1006-203696-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पट्टिका लग गई, जमीन पर नहीं खिंची सड़क की लकीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पट्टिका लग गई, जमीन पर नहीं खिंची सड़क की लकीर
Sun, 22 Nov 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
भौंई गांव के लिए लगाया गया शिलान्यास बोर्ड। जागरूक पाठक।
एक साल पहले हुआ शिलान्यास, सड़क का अब तक नामोनिशान नहीं, 15 साल से पैदल सफर कर रहे लोग
43.75 लाख मंजूर होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ निर्माण, पौने दो किमी सड़क के लिए पगडंडियों का सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। शिलान्यास के वक्त जगी सड़क की उम्मीद अब भी अधूरी है। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसोधन के भौंई और ठेहड़ा गांव के लोग पिछले 15 वर्षों से सड़क का इंतजार कर रहे हैं।
29 अक्तूबर 2025 को सदर विधायक नीरज नैय्यर ने भौंई-ठेहड़ा सड़क की आधारशिला रखी थी। करीब पौने दो किलोमीटर लंबे मार्ग के लिए 43.75 लाख रुपये स्वीकृत होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन एक साल गुजरने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। नाबार्ड के तहत प्रस्तावित इस सड़क के इंतजार में ग्रामीण आज भी पगडंडियों से आवाजाही करने को मजबूर हैं।
सड़क बनने से भौंई, ठेहड़ा, बनगोदू, खबल और टिल्लू सहित आसपास के गांवों को लाभ मिलना है। फिलहाल ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह सफर कठिन बना हुआ है। किसी के बीमार पड़ने या आपात स्थिति में मरीज को सड़क तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने से उन्हें कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
--
ज्ञापन भी नहीं दिला सका राहत
आदर्श युवक मंडल भौंई (ठेहड़ा) के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 14 जुलाई 2026 को युवक मंडल के प्रतिनिधियों ने शिमला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग उठाई थी। इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन, विधायक और पंचायत प्रतिनिधियों से निर्माण में आ रही बाधाएं दूर कर जल्द सड़क बनाने की मांग की है।
--
गांव को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा मिलनी चाहिए। सरकार और प्रशासन निर्माण की अड़चनें दूर कर जल्द काम शुरू करवाएं। - विपन कुमार
--
जब सड़क का शिलान्यास हो चुका है तो फिर निर्माण कार्य जमीन पर क्यों नहीं उतर रहा। हमें भी विकास की समान सुविधाएं मिलनी चाहिए। - जोगिंद्र
--
आखिर भौंई, ठेहड़ा और आसपास के गांवों के लोगों को सड़क के लिए और कितने साल इंतजार करना पड़ेगा। आश्वासन नहीं, काम चाहिए। - सोनू राम
-- -- -
सड़क के निर्माण के लिए बजट अभी तक विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है। सरकार से धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - भास्कर सहगल, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग