{"_id":"6b02c554cce78bf9e205f173","slug":"video-chamba-illegal-parking-road-safety-all-driver-welfare-association-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में अवैध पार्किंग से बढ़ रहा हादसों का खतरा, ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में अवैध पार्किंग से बढ़ रहा हादसों का खतरा, ऑल ड्राइवर कल्याण संघ ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 04:05 PM IST
Link Copied
ऑल ड्राइवर कल्याण संघ की बैठक प्रधान मनोज टंडन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान बस स्टैंड, भद्रम और करियां सहित अन्य स्थानों पर सड़क के दोनों ओर हो रही अवैध पार्किंग पर सदस्यों ने चिंता जताई और प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता का विषय हैं। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाने वाले वाहन दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा रहे हैं। विशेष रूप से बस स्टैंड के आसपास सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इससे बसों और अन्य बड़े वाहनों को गुजरने में दिक्कत होती है। कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस समस्या के संबंध में उपमंडल प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है। उन्होंने मांग की कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए जल्द कार्रवाई की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा जाए।
उन्होंने कहा कि अवैध पार्किंग हटने से सड़क हादसों की आशंका कम होगी। साथ ही वाहन चालकों को जाम और मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। संघ ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।