{"_id":"6af83de64dd11b7f6a03fd0e","slug":"video-state-level-korfball-championship-ghumarwin-2026-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: घुमारवीं में राज्य स्तरीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप शुरू, आठ जिलों के 260 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: घुमारवीं में राज्य स्तरीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप शुरू, आठ जिलों के 260 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 04:24 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गालियां में शनिवार को 19वीं सब-जूनियर एवं 23वीं जूनियर राज्य स्तरीय कॉर्फबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
14 और 15 नवंबर को आयोजित की जा रही इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ जिलों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें 86 क्लबों की टीमें भाग ले रही हैं, जबकि लगभग 260 लड़के और लड़कियां विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
चैंपियनशिप के दौरान सब-जूनियर और जूनियर वर्ग में विभिन्न मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी खेल प्रतिभा का आकलन किया जाएगा।
इस आयोजन से प्रदेश में कॉर्फबॉल खेल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही युवा खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।