फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   snakebite-cases-deaths-immediate-reporting-jhanduta-bilaspur-himachal

बिलासपुर: सर्पदंश के हर मामले और मौत की तुरंत रिपोर्टिंग जरूरी, झंडूता बीएमओ ने स्वास्थ्य संस्थानों को दिए निर्देश

Fri, 18 Sep 2026 02:45 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:45 PM IST
snakebite-cases-deaths-immediate-reporting-jhanduta-bilaspur-himachal
बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश का खतरा बढ़ने के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों और स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क किया है। खंड चिकित्सा अधिकारी झंडूता डॉ. अतुल ने सर्पदंश को गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बताते हुए क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संस्थानों और संबंधित स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से सर्पदंश के संदिग्ध एवं संभावित मामलों की तत्काल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने सर्पदंश से होने वाली मौतों की भी तुरंत रिपोर्टिंग करने को कहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मामलों की समय पर जानकारी मिलने से प्रभावित क्षेत्रों और संभावित हॉटस्पॉट की पहचान करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता और उसके वितरण को सुनिश्चित करने में भी आसानी होती है। डॉ. अतुल ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र या स्थानीय उपचार पर निर्भर न रहें। प्रभावित व्यक्ति को बिना देरी नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान या अस्पताल पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्पदंश एक चिकित्सकीय आपातस्थिति है। ऐसे मामलों में समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से गंभीर जटिलताओं और मृत्यु के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसलिए सर्पदंश की घटना को मामूली समझकर घर पर उपचार करने या अस्पताल पहुंचने में देरी करना नुकसानदायक हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से बरसात के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बारिश के मौसम में सांपों के अपने सामान्य ठिकानों से बाहर आने की संभावना रहती है। ऐसे में घरों, खेतों, घास और अन्य स्थानों पर काम करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डॉ. अतुल ने स्वास्थ्य संस्थानों से भी कहा है कि सर्पदंश के मामलों पर नजर रखें और संदिग्ध या संभावित मामलों तथा मौतों की सूचना समय पर उपलब्ध करवाएं। इससे स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में स्थिति का आकलन करने और आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग की इस अपील का उद्देश्य सर्पदंश के मामलों में समय पर उपचार और त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है, ताकि गंभीर स्थिति बनने से पहले प्रभावित व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सा सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यमुनानगर में छाई धुंध, सफेद चादर से दृश्यता पर असर

18 Sep 2026

फिरोजपुर डिवीजन से कोलकाता रेल मार्ग से भेजा पर्सिमोन फल

VIDEO: राममंदिर में ड्रेसकोड से लेकर शुचिता के नए नियम किए गए अनिवार्य, ट्रस्ट ने बढ़ाई सख्ती

18 Sep 2026

उज्जैन: भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, पहनी मखाने की माला फिर दिए भक्तों को दर्शन, परिसर में गूंजा जय श्री महाकाल

18 Sep 2026

वीडियो: आदि कैलाश यात्रा में बाहरी टैक्सियों के संचालन से आक्रोश, विरोध करेगी यूनियन

18 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: मोदी जी भगवान नहीं...पर भगवान से कम भी नहीं, हल्द्वानी में पीएम मोदी की भक्त संविका का बयान

18 Sep 2026

कानपुर: लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ दीपोत्सव

17 Sep 2026
विज्ञापन

दीपावली के लिए तैयार कर रहे वाटर फ्रूफ खिले रंग वाली गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां, प्रेशर मशीन से कर रहे रंगरोगन

17 Sep 2026

Meerut: गणपति महोत्सव में राधिका किशोरी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

17 Sep 2026

Meerut: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में रक्तदान शिविर का हुआ सफल आयोजन, भाजपाइयों ने समाज सेवा का दिया संदेश

17 Sep 2026

Meerut: प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर ग्राम पंचायत सैफपुर कर्मचंदपुर दीपों से सजी

17 Sep 2026

Meerut: हस्तिनापुर में दो हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवारों से मिले युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले परिवारों को मिले इंसाफ

17 Sep 2026

Meerut: बिमला हत्याकांड: रवि गौतम बोले- जनप्रतिनिधि के परिवार में घटना होती तो खुलासा हो जाता

17 Sep 2026

Meerut: गणेश महोत्सव में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

17 Sep 2026

वीडियो: अल्मोड़ा में उत्साह के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, मल्ला महल में प्रज्जवलित किए गए 51 हजार दीये

17 Sep 2026

VIDEO: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए आशीर्वाद के दीप, लिया सेवा का संकल्प

17 Sep 2026

VIDEO: जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, फैल रही बीमारियां

17 Sep 2026

VIDEO: शादी का हिसाब करने के बाद भी युवक पर हमला, राहगीरों ने बचाई जान

17 Sep 2026

VIDEO: प्राचीन श्री दाऊ जी महाराज मंदिर में लगा भव्य मेला

17 Sep 2026

VIDEO: वृंदावन में होगी श्रीराधारानी के जन्मोत्सव की धूम, निज महल में होगा जन्माभिषेक

17 Sep 2026

VIDEO: बलदेव जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत

17 Sep 2026

VIDEO: जाम में बाइक सवार का मोबाइल ले भागा युवक

17 Sep 2026

VIDEO: बच्चे को डांटने पर जानलेवा हमला

17 Sep 2026

VIDEO: ट्रांसपोर्ट नगर में बिक रहे थे डुप्लीकेट पार्ट्स, माल सीज

17 Sep 2026

VIDEO: त्रिकोणीय प्रेम में डेयरी के बाहर हुई थी फायरिंग

17 Sep 2026

VIDEO: ग्रीन गैस ग्राहकों को साइबर ठगी से बचाने के लिए डीसीपी ने लिखा पत्र

17 Sep 2026

VIDEO: रंगबाजी में राष्ट्रीय खिलाड़ी काे कॉलेज के गेट पर पीटा

17 Sep 2026

VIDEO: जूता कारोबारी और उसके भाई पर मारपीट व रुपये निकालने का आरोप

17 Sep 2026

VIDEO: आगरा के शाहगंज क्षेत्र में ब्याज वाले पुलिसकर्मी की दहशत

17 Sep 2026

VIDEO: विवादित जमीन पर दो पक्षों में मारपीट

17 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed