{"_id":"6acf346eb96596f5430afac8","slug":"video-dadhol-school-nss-volunteers-drug-deaddiction-awareness-rally-bharari-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: भराड़ी में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति रैली, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: भराड़ी में एनएसएस स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति रैली, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:21 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दधोल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तहत नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर महावीर चौक दधोल तक पहुंची। इसमें करीब 60 एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीनानाथ शर्मा, भूगोल प्रवक्ता और सुनीता देवी, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महावीर चौक पर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान ‘चिट्टा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘नशे को ना, जिंदगी को हां’ जैसे नारों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का संदेश दिया गया।
स्वयंसेवकों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सतीश कुमार ने विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे का बढ़ता प्रचलन समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नशे की गिरफ्त में आने से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है।
उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति से नशे के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि युवाओं को इस बुराई से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।