{"_id":"6ace89874bb7a516cf0b2039","slug":"bus-and-car-collide-in-seu-driver-sustains-minor-injuries-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169824-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सेउ में बस और कार की टक्कर, चालक को मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सेउ में बस और कार की टक्कर, चालक को मामूली चोटें
विज्ञापन
घुमारवीं के सेउ में हुई कार और बस की टक्कर और मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : 1
शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेउ कस्बे में हनुमान मंदिर के समीप सरकारी बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, टक्कर से कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
कार चालक दीपक ने बताया कि वह हमीरपुर से घुमारवीं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में सरकारी बस आ गई और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में कार को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। सेउ में हनुमान मंदिर के समीप जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां दुर्घटनाएं होना आम बात बन गई है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस जगह पर एक साल के भीतर दो दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते यह स्थान हादसों के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है। ऐसे में यहां सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।