फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bilaspur luhnu ground under 19 womens challenger trophy october 2026

30 अक्तूबर से बिलासपुर में अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का रोमांच, डब्ल्यूपीएल चयनकर्ताओं की रहेगी नजर

Fri, 23 Oct 2026 02:48 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:48 PM IST
bilaspur luhnu ground under 19 womens challenger trophy october 2026
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में 30 अक्तूबर से अंडर-19 महिला चैलेंजर ट्रॉफी का रोमांच शुरू होगा। प्रतियोगिता में इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी की टीमें हिस्सा लेंगी। चारों टीमें 27 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचेंगी, जबकि 28 अक्तूबर से मैदान पर अभ्यास शुरू करेंगी। इस टूर्नामेंट में देश की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विशाल जगोता ने प्रेस वार्ता में बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मिल रहे प्रोत्साहन के चलते बिलासपुर में लगातार राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मुकाबले आयोजित हो रहे हैं। हाल ही में लुहणू मैदान में संपन्न रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दौरान भी दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला था। मैच देखने के लिए करीब 10 हजार दर्शक पहुंचे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि महिला चैलेंजर ट्रॉफी को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह रहेगा। टूर्नामेंट की खास बात यह है कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए खिलाड़ियों का चयन करने वाली चयनकर्ता समिति के सदस्य भी मुकाबलों के दौरान मौजूद रहेंगे। ऐसे में युवा महिला क्रिकेटरों के पास अपने प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने का अवसर होगा। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 30 अक्तूबर को इंडिया ए और इंडिया सी के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरे मैच में इंडिया बी और इंडिया डी की टीमें आमने-सामने होंगी। एक नवंबर को इंडिया बी का सामना इंडिया सी से होगा, जबकि इंडिया ए की टीम इंडिया डी से भिड़ेगी। तीन नवंबर को पहले मुकाबले में इंडिया ए और इंडिया बी तथा दूसरे मुकाबले में इंडिया सी और इंडिया डी के बीच मैच खेला जाएगा। पांच नवंबर को प्लेऑफ मुकाबले होंगे। इसी दिन शाम को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें टूर्नामेंट की विजेता टीम का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: एमएलसी चुनाव: मतदान हुआ शुरू, 2.30 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला

23 Oct 2026

VIDEO: एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए मतदान शुरू, मांट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

23 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

23 Oct 2026

बिहार में नवंबर में भी गर्मी का असर

23 Oct 2026

अयोध्या: पुरानी पेंशन बहाली की मांगों के बीच शिक्षकों ने शुरू किया मतदान, बनाए गए हैं 15 केंद्र

23 Oct 2026
विज्ञापन

टोहाना में व्यापार मंडल करेगा एसडीएम कार्यालय का घेराव

23 Oct 2026

सोनीपत में बिजली कर्मियों की हड़ताल से लोग परेशान

23 Oct 2026
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी चुनाव: गोरखपुर डीएम दीपक मीणा ने डीडीयू केंद्र का किया निरीक्षण

23 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: 17 जिलों के 200 बूथों पर मतदान शुरू

23 Oct 2026

देवरिया: गौरीबाजार के लवकनी गांव में युवक को चाकू मारकर किया घायल

23 Oct 2026

मानसून की विदाई के बाद भी बारिश

23 Oct 2026

देवरिया: बैंक का सर्वर फेल होने से ग्राहक रहे परेशान

23 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: कुशीनगर जिले में 15 मतदान केंद्र बनाए गए

23 Oct 2026

झोटा हत्याकांड में सीबीआई ने सस्पेंड ड्रग इंस्पेक्टर को साथ लेकर की चेकिंग

बस्ती: घर में सो रही महिला पर चोर ने फेंका गिलास

23 Oct 2026

बस्ती: अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर

23 Oct 2026

बस्ती: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का धरना-प्रदर्शन

23 Oct 2026

महराजगंज: सिसवा में मां दुर्गा से कान पकड़कर मांगी माफी

23 Oct 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव: मतदान की तैयारियां पूरी, सुबह आठ बजे से 17 जिलों के 200 बूथों पर पड़ेंगे वोट

23 Oct 2026

खरगोन में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते नाले में गिरीं दो मासूम बच्चियां, एक की मौत; दूसरी की हालत नाजुक

23 Oct 2026

मध्य प्रदेश: उज्जैन में बाबा महाकाल का भांग से विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में गूंजे जय श्री महाकाल के जयकारे

23 Oct 2026

कानपुर: आदर्श भारतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा 1100 शिक्षकों का किया गया सम्मान

23 Oct 2026

अफसरों की नाक के नीचे बदहाल शिक्षा व्यवस्था: एबीएसए कार्यालय से 50 मीटर दूर स्कूल में मूलभूत सुविधाएं शून्य

23 Oct 2026

Video: 300 हादसों के बाद भी नहीं चेत रहे लोग, पुलिस अधिकारियों ने की ये अपील

22 Oct 2026

VIDEO: मरीजों के प्रति संवेदनहीनता दूर करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

22 Oct 2026

VIDEO: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दाऊजी महाराज के किए दर्शन

22 Oct 2026

VIDEO: दीपावली पर घरों को नया रंग-रूप देने की तैयारी, पेंट्स बाजार में बढ़ेगी रौनक

22 Oct 2026

VIDEO: रामलीला में श्रीराम-सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन

22 Oct 2026

VIDEO: व्यापार मंडल ने कर अधिकारियों संग की बैठक

22 Oct 2026

VIDEO: कार्तिक नियम सेवा के पहले दिन ठाकुर राधादामोदर ने मयूर श्रृंगार में दिए दर्शन

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed