{"_id":"6aec53baea10723449092e5f","slug":"video-bilaspur-champa-park-women-self-help-groups-products-market-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर के चंपा पार्क में सजा महिलाओं के हुनर का बाजार, अचार से ऊनी कपड़ों तक की हो रही बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर के चंपा पार्क में सजा महिलाओं के हुनर का बाजार, अचार से ऊनी कपड़ों तक की हो रही बिक्री
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 03:30 PM IST
Link Copied
दीपावली के त्योहार पर बिलासपुर शहर के चंपा पार्क में महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिल रही है। यहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों पर घर में तैयार अचार और स्थानीय खाद्य उत्पादों से लेकर हाथ से बुने ऊनी कपड़े और सजावटी सामान तक उपलब्ध हैं।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद बिलासपुर से जुड़ी 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं इस बाजार में हिस्सा ले रही हैं। महिलाएं अपने उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं। स्थानीय लोगों में भी इन उत्पादों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदर्शनी में आम, नींबू, लहसुन, मिर्च, गलगल, करेले, जिमीकंद और मिक्स अचार सहित कई तरह के घरेलू उत्पाद रखे गए हैं। इसके अलावा पपीते की चटनी, सिरका, पापड़, बड़ी, चावल, मक्की का आटा, सोयाबीन, नमकीन और स्थानीय मसाले भी खरीदारों के लिए उपलब्ध हैं।
स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के अनुसार, आम के अचार सहित घर में तैयार किए गए खाद्य उत्पादों को लोग पसंद कर रहे हैं।
खाने-पीने के सामान के साथ यहां महिलाओं द्वारा तैयार ऊनी मोजे, मफलर, शॉल, स्वेटर, जैकेट और बच्चों के कपड़े भी बिक्री के लिए रखे गए हैं। क्रोशिया से बने कपड़े, पर्स और सजावटी सामान भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
दीपावली को ध्यान में रखते हुए बाजार में दीये, तोरण, मोमबत्तियां और गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे लोग त्योहार की खरीदारी के लिए एक ही जगह पर कई तरह के विकल्प देख पा रहे हैं।
चंपा पार्क में खरीदारी के साथ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर भी मिल रहा है। यहां सिड्डू, मोमोज, कचौरी, गुजिया, गाजर का हलवा और चाय के स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें सिड्डू और मोमोज की अधिक मांग बताई जा रही है।
प्रदर्शनी में बिक्री को लेकर भी उत्साह है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पांच स्टॉलों पर 11 दिनों के दौरान डेढ़ लाख रुपये से अधिक की बिक्री हो चुकी है। यह बाजार महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के साथ हुनर दिखाने और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने का अवसर दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।