{"_id":"6aa293254d2cf367cd0988ac","slug":"video-bilaspur-abvp-locks-down-ghumarwin-college-canteen-in-protest-against-prices-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: घुमारवीं कॉलेज कैंटीन के दामों के विरोध में एबीवीपी ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: घुमारवीं कॉलेज कैंटीन के दामों के विरोध में एबीवीपी ने की तालाबंदी
राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की कैंटीन में निर्धारित रेट लिस्ट लागू नहीं होने और मनमाने दामों पर खाद्य सामग्री बेचने के आरोपों को लेकर एबीवीपी ने विरोध जताया। एबीवीपी की घुमारवीं महाविद्यालय इकाई ने कैंटीन में तालाबंदी कर प्रशासन से कैंटीन में निर्धारित रेट लिस्ट लगाने और उसका सख्ती से पालन करवाने की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कैंटीन में विद्यार्थियों को निर्धारित दरों के बजाय मनमाने रेट पर सामान बेचा जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैंटीन को सुबह नौ बजे खोलने का समय निर्धारित है, लेकिन गुरुवार को 10:18 बजे तक कैंटीन नहीं खोली गई। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सुबह करीब 9:30 बजे से कैंटीन के बाहर ताला लगाकर बैठे रहे, लेकिन न तो कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही कैंटीन खोलने के लिए कोई कर्मचारी या संचालक आया। एबीवीपी के प्रतिनिधि आयुष भारद्वाज ने कहा कि कैंटीन में विद्यार्थियों से मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। निर्धारित रेट लिस्ट को कैंटीन में प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को प्रत्येक वस्तु की सही कीमत की जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि कैंटीन निर्धारित समय पर नहीं खुलने से भी विद्यार्थियों को परेशानी होती है। एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन से कैंटीन व्यवस्था को दुरुस्त करने, निर्धारित रेट लिस्ट लागू करवाने और कैंटीन को तय समय पर खोलने की मांग की है। संगठन ने चेताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।