फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Temples begin to deck up to welcome Kanha; artisans busy giving the final touches to the tableaux.

कान्हा के स्वागत को सजने लगे मंदिर, झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर

Thu, 03 Sep 2026 07:25 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:25 PM IST
Temples begin to deck up to welcome Kanha; artisans busy giving the final touches to the tableaux.
यमुनानगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर यमुनानगर-जगाधरी के मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई के साथ फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी सामग्री से मंदिरों को सजाने का काम चल रहा है। कारीगर बाल गोपाल की लीलाओं पर आधारित झांकियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मंदिरों में कान्हा के लिए झूला और पालना भी सजाया जाएगा। जन्माष्टमी की शाम से मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे, जो देर रात तक चलेंगे। रेलवे रोड स्थित गीता भवन मंदिर, रघुनाथपुरी के इस्कॉन मंदिर, रेलवे स्टेशन के समीप श्री मूर्ति देवी मंदिर, न्यू मार्केट स्थित संकट मोचन मंदिर, पेपर मिल गेट स्थित गणेश मंदिर, विश्वकर्मा मोहल्ला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर, रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-17 स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, बूड़िया स्थित ठाकुरद्वारा, भाटली स्थित प्राचीन शिव मंदिर और बूड़िया के दयालगढ़ स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस्कॉन मंदिर में दिल्ली और थाईलैंड से मंगवाए फूल रघुनाथपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रमुख दिव्य पुरुष दास ने बताया कि मंदिर की विशेष सजावट के लिए दिल्ली और थाईलैंड से फूल मंगवाए गए हैं। राधा-कृष्ण की मूर्तियों के श्रृंगार के लिए वृंदावन से हस्तनिर्मित श्रृंगार भी मंगवाया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट पहले शीशे के बने हुए थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब ढाई लाख रुपये की लागत से विशेष दरवाजा तैयार करवाया जा रहा है। श्री राधा कृष्ण मंदिर में 4 सितंबर को भजन संध्या सेक्टर-17 हुडा स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में चार सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम और भजन संध्या आयोजित की जाएगी। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। प्रसिद्ध भजन गायक अरुण भागीरथी भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देंगे। विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। मंदिर समिति के प्रधान प्रवेश बंसल, महासचिव आंचल गुप्ता और कोषाध्यक्ष सुभाष सिंगला ने बताया कि समारोह को भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। झांकियों में दिखेगी बाल गोपाल की लीला: रामपुरा स्थित हनुमान मंदिर की आचार्य शारदा मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में विशेष सजावट की जा रही है। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकी तैयार की जा रही है। इसके साथ झूला और पालना लगाया जाएगा, जिसमें बाल गोपाल का आकर्षक स्वरूप श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए सजाया जाएगा। रात 12 बजे होगा कान्हा का जन्मोत्सव: जन्माष्टमी के दिन शाम से मंदिरों में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। भगवान श्रीकृष्ण का विशेष श्रृंगार करने के बाद आरती, भजन-कीर्तन और संकीर्तन होंगे। मध्यरात्रि में भगवान के जन्म के समय विशेष अभिषेक किया जाएगा। कई मंदिरों में 56 भोग लगाया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। पर्व को लेकर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में उत्पात करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पिहोवा लूटकांड के आरोपी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

03 Sep 2026

VIDEO: सपेरा समाज के 321 परिवारों को सीएम योगी देंगे सौगात, वृंदावन में लाभार्थियों को मिलेगा मुख्यमंत्री आवास

03 Sep 2026

VIDEO: बारिश भी नहीं डिगा सकी किसानों का हौसला, छाता शुगर मिल चालू कराने को लेकर धरने पर डटे किसान

03 Sep 2026

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

03 Sep 2026

एएमयू में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहम्मद अली अशरफ फातमी विभिन्न मुद्दों पर यह बोले

03 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में तेज बरसात ने बदला माहौल, दिखे ऐसे नजारे

03 Sep 2026

VIDEO: राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक में व्यवस्था पर मंथन

03 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: घर घर राधा कान्हा कार्यक्रम में अपने बच्चों संग शामिल हुए अभिभावक

03 Sep 2026

VIDEO: बीबीएयू में अमर उजाला की ओर से आयोजित परीक्षा में मौजूद छात्र-छात्राएं

03 Sep 2026

VIDEO: गोविंद देवगिरी ने चंपत राय से की मुलाकात, पुराने राम मंदिर मॉडल और दस्तावेजों का लिया जायजा

03 Sep 2026

VIDEO: 8 सितंबर को सीएम योगी का प्रस्तावित दौरा, तैयारियां तेज

03 Sep 2026

VIDEO: राम मंदिर के प्रथम सीईओ से पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था की अपेक्षा : पूर्व आईपीएस

03 Sep 2026

फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों को सीएम योगी की राहत, 1000 लोगों को बांटी सामग्री

03 Sep 2026

VIDEO: सीएम योगी के स्वागत को तैयार वृंदावन...पवन हंस हेलीपैड पर नफीरी और ढोल-नगाड़ों से होगा भव्य स्वागत, पुलिस-प्रशासन मुस्तैद

03 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल चालू कराने को किसानों का हुजूम, हजारों की संख्या में पहुंचे लोग; ट्रैक्टर और बाइक से निकले जत्थे

03 Sep 2026

VIDEO: दो दिवसीय ब्रज दौरे पर आज वृंदावन आएंगे योगी, स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का करेंगे लोकार्पण; किसानों को देंगे ट्रैक्टर

03 Sep 2026

VIDEO: पीलीभीत से 35 साल से कान्हा की नगरी आ रहे नवाब हुसैन, बांसुरी से बिखेर रहे सुरों की मिठास

03 Sep 2026

मोहाली में किसान मोर्चा में पहुंचे चार हजार से ज्यादा किसान

03 Sep 2026

मलेथा में शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ

03 Sep 2026

VIDEO: जन्माष्टमी व सीएम दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा

03 Sep 2026

अलीगढ़ में बारिश शुरू, मौसम हुआ सुहाना

03 Sep 2026

 गढ़वाल विवि में छात्र संघ चुनाव के नामांकन का आज अंतिम दिन

03 Sep 2026

कानपुर: दो महीने से वेतन अटका, सीएमओ कार्यालय में संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन

03 Sep 2026

बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर नगर परिषद पर गोलमाल के आरोप

लक्ष्मण नय्यर फिर बने माधोपुर-बेहड़ियां क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष

मोहाली के मानव मंगल स्कूल में टीचर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 आयोजित

03 Sep 2026

बारिश से यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद, मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही ठप

03 Sep 2026

सिरमौर: नाहन कॉलेज में शुरू होगी प्राणी विज्ञान की पीजी पढ़ाई, विश्वविद्यालय से मिली मंजूरी

03 Sep 2026

सिरमौर: बाहर सीवरेज का सैलाब, भीतर सरकारी राशन का गोदाम; स्वच्छता व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

03 Sep 2026

VIDEO: बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत

03 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed