Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Security stepped up in Civil Hospital parking area; vehicles will not be allowed to exit without a parking slip.
{"_id":"6ae8638b39bfe3cf520ce0c0","slug":"video-security-stepped-up-in-civil-hospital-parking-area-vehicles-will-not-be-allowed-to-exit-without-a-parking-slip-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल की पार्किंग में बढ़ाई सुरक्षा, बिना पर्ची नहीं निकलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल की पार्किंग में बढ़ाई सुरक्षा, बिना पर्ची नहीं निकलेंगे वाहन
यमुनानगर।
त्योहारी सीजन में सिविल अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अस्पताल की पार्किंग में अब बिना पर्ची दिखाए किसी भी वाहन को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। पार्किंग ठेकेदार की ओर से प्रवेश और निकास द्वार पर बैरिकेड लगाकर वाहनों के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही पार्किंग में कर्मचारियों की तैनाती कर वाहनों की निगरानी की जा रही है। संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई देने वाले लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
पार्किंग ठेकेदार नवीन पांचाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में पहले कई बार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मरीजों और उनके परिजनों के वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। पहले कुछ लोग निर्धारित प्रवेश द्वार के बजाय दूसरे रास्तों से अस्पताल परिसर में दाखिल हो जाते थे। इससे वाहनों की आवाजाही पर नजर रखना मुश्किल हो रहा था। अब बैरिकेड लगाकर प्रवेश और निकास के रास्ते अलग कर दिए गए हैं, ताकि प्रत्येक वाहन पर नजर रखी जा सके।
उन्होंने बताया कि पार्किंग में तैनात कर्मचारी वाहनों के आने और जाने के दौरान जांच करते हैं। अस्पताल से बाहर निकलते समय वाहन चालक को पार्किंग की पर्ची दिखानी अनिवार्य है। यदि किसी व्यक्ति के पास पार्किंग की पर्ची नहीं होती तो उसके वाहन के कागजात की जांच की जाती है। संतुष्टि होने के बाद ही वाहन को बाहर जाने दिया जाता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसका आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र भी जांचा जाता है। आवश्यकता पड़ने पर उसका नाम और पता रजिस्टर में दर्ज किया जाता है।
नशे के आदी लोगों पर भी रखी जा रही नजर
अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड जवान संजीव कुमार भी तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में चोरी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नशे के आदी कुछ लोग नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी जैसी वारदात कर सकते हैं। ऐसे में पार्किंग में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों पर नजर रखी जा रही है। बैरिकेडिंग और दस्तावेजों की जांच से चोरी की घटनाओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
पार्किंग में ये कर्मचारी रहते हैं तैनात
अस्पताल परिसर की पार्किंग में आर्यन, फिरोज खान, उसमान, सोनू, अभितोष, गुरदास, पंकज और होमगार्ड जवान संजीव कुमार तैनात रहते हैं। पार्किंग कर्मचारियों ने अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें। साथ ही पार्किंग की पर्ची संभालकर रखें, ताकि वाहन बाहर निकालते समय किसी तरह की परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।