{"_id":"6abbf1aef2f71c017e0ed5c3","slug":"video-sonipat-students-showcase-talent-in-role-play-and-folk-dance-competitions-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान में खंड स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खंड सोनीपत के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोल प्ले में कक्षा नौवीं तथा लोक नृत्य में कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने सामाजिक जागरूकता, भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और समसामयिक विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। रोल प्ले प्रतियोगिता में जीएमएसएसएस मॉडल टाउन की टीम ने प्रथम, जीएसएसएस ब्राह्मणान की टीम ने द्वितीय तथा पीएम श्री जीएसएसएस बसौदी की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अभिनय, संवाद और रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री जीएलएसएस स्कूल मुरथल अड्डा की टीम प्रथम, पीएम श्री जीएसएसएस बसौदी की टीम द्वितीय तथा जीएचएस सबौली की टीम तृतीय रही।
विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोक संस्कृति और परंपराओं को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी ब्राह्मणान के प्राचार्य अतुल कुमार रहे। एबीआरसी सुमन ने लोक नृत्य तथा एबीआरसी डॉ. मोनिका दहिया ने रोल प्ले प्रतियोगिता के समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। निर्णायक मंडल ने निर्धारित मापदंडों के आधार पर प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीम भावना, सांस्कृतिक समझ और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों, विद्यालयों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहपुर तुर्क के प्राचार्य चांद किशोर, आईओएलएम हरेंद्र सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।