{"_id":"68eccf7b1235df672a01c4fe","slug":"video-people-of-sc-community-took-out-a-procession-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या मामले में एससी समाज के लोगों ने निकाला जुलूस, न्यायिक जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: आईपीएस अधिकारी की आत्महत्या मामले में एससी समाज के लोगों ने निकाला जुलूस, न्यायिक जांच की उठाई मांग
समस्त अनुसूचित जाति समाज के बैनर तले जिले भर से सैकड़ों लोग आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार आत्महत्या के मामले में सड़क पर उतरे। वह बस अड्डे से शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे। उन्होंने नगराधीश डॉ. अनमोल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग की।
अधिवक्ता नकीन मेहरा का कहना था कि आईपीएस वाई पूरण कुमार ने अपने सुसाइड नोट में उल्लेख किया था कि उन्हें उनकी जाति के कारण बार-बार अपमानित किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों ने मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है। उनका कहना था कि यह आत्महत्या सिर्फ व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में गहराई तक फैले जातिवादी भेदभाव और उत्पीड़न की ज्वलंत मिसाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।