{"_id":"68eccadd8f3c5cc353041b01","slug":"video-outrage-erupts-over-the-death-of-dgp-y-puran-kumar-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत पर फूटा आक्रोश, लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत पर फूटा आक्रोश, लोगों का प्रदर्शन
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में अनुसूचित जाति व समाज के अन्य वर्ग में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गोहाना की सड़कों पर सैकड़ों लोगों ने उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पार्षद जगदीश राय व समाज के अन्य प्रतिनिधियों ने कहा कि 15 दिन में अनुसूचित समाज के साथ अत्याचार की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। सीजेआई पर जूता फेंकने की घटना, रायबरेली में वाल्मीकि युवक की हत्या और अब ईमानदार अधिकारी वाई पूरण कुमार की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरशाही के दबाव और अत्याचारों के कारण वाई पूरण कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, अनुसूचित समाज चुप नहीं बैठेगा। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर 17 अक्तूबर से पहले न्याय नहीं मिला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोनीपत में होने वाली रैली का विरोध किया जाएगा। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि एक ईमानदार अधिकारी को झूठे आरोपों में फंसाया गया, जो पूरे समाज के सम्मान पर चोट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।