{"_id":"698b0406eb2f1038d70e3e85","slug":"video-before-trying-to-improve-others-improve-your-own-conduct-and-behavior-didi-anita-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"दूसरे को सुधारने से पहले स्वयं के आचरण व व्यवहार में सुधार करें: दीदी अनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे को सुधारने से पहले स्वयं के आचरण व व्यवहार में सुधार करें: दीदी अनीता
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की मॉडल टाउन शाखा में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में धर्मसभा का आयोजन किया गया। इसमें दीदी अनीता कुमारी ने बताया कि दूसरे को सुधारने से पहले स्वयं के आचरण एवं व्यवहार में सुधार करो, विचारों में सकारात्मकता रखो इसी से आपके जीवन में बदलाव नजर आएगा। मानव जीवन को सार्थक करने के लिए फूल की तरह बाबा शिव के प्रति समर्पित हो जाओ तभी उनके आशीर्वाद से कल्याण होगा।
दीदी अनीता कुमारी ने कहा कि शिवरात्रि पर हम मंदिर में जाकर फूल, बेलपत्र व जल समर्पित करते हैं। ऐसे ही समर्पण का भाव हमारे अंदर भी जागृत होना चाहिए। दीदी रमा देवी ने कहा कि हम शरीर की आत्मा हैं और सभी आत्माएं स्वाभाविक रूप से अच्छी है। सभी को जाति, धर्म एवं लिंग भेदभाव से ऊपर उठकर परिवार के रूप में रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिव परम पिता है और ज्ञान का स्रोत है जो हमारे जीवन को संतुलित करता है।
मुख्य अतिथि निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने शिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें भगवन के चित्र के साथ चरित्र की भी पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव सृष्टि के सृजनकर्ता हैं इसी तरह हमें भी अच्छे विचारों का अपने भीतर सृजन करना चाहिए। कार्यक्रम में विश्व कल्याण सरोवर, मुरथल के संचालक सतीश, राकेश गुप्ता, प्रेम धमीजा, जितेंद्र समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।