Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Social organizations will stage a protest against the paper leak during the 'Jago Desh Jago' (Awaken Nation) night program on the 24th.
{"_id":"6a62146f46052e20f50191ab","slug":"video-social-organizations-will-stage-a-protest-against-the-paper-leak-during-the-jago-desh-jago-awaken-nation-night-program-on-the-24th-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"24 को रात जागो-देश जागो कार्यक्रम में पेपर लीक पर प्रदर्शन करेंगे सामाजिक संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को रात जागो-देश जागो कार्यक्रम में पेपर लीक पर प्रदर्शन करेंगे सामाजिक संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र युवा आंदोलन के समर्थन में रोहतक के सामाजिक संगठनों ने बड़ा फैसला लिया है। संगठनों ने 24 जुलाई को आंबेडकर चौक पर रात जागो-देश जागो कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।मानसरोवर पार्क में वीरवार को हुई बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरएस दहिया ने की। उन्होंने कहा कि देशभर के हजारों छात्र पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं लेकिन सरकार ने उन पर लाठीचार्ज करवाया और आंसू गैस दागी। शांतिप्रिय आंदोलनकारियों पर एफआईआर दर्ज करना निंदनीय है। डॉ. दहिया ने मांग की कि पेपर लीक के लिए जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और परीक्षाएं करवाने में नाकाम एनटीए को भंग किया जाए। उन्होंने सरकार से तानाशाही छोड़ छात्रों की मांगें मानने की अपील की। बैठक में सीटू के विनोद, मनजीत पांचाल, एडवोकेट अतर सिंह हुड्डा, बिजेंद्र बलियाना, राजकुमारी दहिया, प्रीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।