Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak 'Milan Dhaba' murder case: SP holds meeting with STF and CIA

रोहतक मिलन ढाबा हत्याकांड : एसपी ने ली एसटीएफ व सीआईए की मीटिंग, युवती के विदेश भागने के सबूत नहीं

Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM IST
सार

मिलन ढाबा चौहरे हत्याकांड के तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसपी गौरव राजपुरोहित ने विभिन्न राज्यों व जिलों में भेजी गई टीमों के साथ जांच की समीक्षा की है। 

विज्ञापन
Rohtak 'Milan Dhaba' murder case: SP holds meeting with STF and CIA
रोहतक एसपी - फोटो : संवाद

विस्तार

मिलन ढाबा हत्याकांड में पुलिस के वारदात के तीसरे दिन खाली हाथ हैं। दिल्ली, यूपी, सोनीपत, झज्जर व दूसरी जगह भेजी गई टीमों के साथ एसपी गौरव राजपुरोहित ने बैठक की जांच की समीक्षा की। अभी तक पुलिस के पास युवती के विदेश भागने का सबूत नहीं है। सूत्रों का कहना है कि केवल अंदाजा लगाया जा रहा हे कि वह बैंकाक चली गई है। इसके लिए पुलिस ने आधिकारिक तौर पर एयर पोर्ट ऑथोरिटी से ब्यौरा मांगा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि भाऊ गैंग के लिए राठी गैंग की शामली की युवती ने सोशल मीडिया पर पहले सन्नी रिटोलिया से संपर्क साधा। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वह रोहतक में ही फ्लैट लेकर रहने लगे। यहां तक काले रंग की स्कारपिओ का प्रयोग करती थी। कहा तो यह भी जा रहा है कि पुलिस की एक स्पेशल टीम को शक हो गया था कि सन्नी रिटोलिया के साथ दिखाई देने वाली युवती कौन है। हालांकि कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया गया। बताते हैं कि बुधवार की रात वह सन्नी के साथ ही बुलेटप्रूफ गाड़ी में मिलन ढाबे पर आई थी। इसके बाद दोनों ढाबे के अंदर चले गए जहां पहले से बाबा गैंग के तीन शूटर विनित, यश व रिंकू खाना खा रहे थे। युवती ने पुख्ता लोकेशन शूटर को भेज दी। इसके बाद बाहर से आए शूटर ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ में छात्र हिमांशु भी मारा गया। 
विज्ञापन


साहिल उर्फ छोटा से भी मांगी थी भाऊ ने सन्नी की लोकेशन 
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक बाबा गैंग के दिनेश उर्फ गोगा की हत्या फरवरी 2026 में हत्या कर दी गई थी। उसके बाद पुलिस साहिल नाम के युवक को मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार किया था। साहिल ने खुलासा किया था भाऊ सन्नी की हत्या करवाना चाहता है। उससे कहा था वह सन्नी की लोकेशन नहीं दे सकता। जब दिनेश उर्फ गोगा की लोकेशन देने का टारगेट दिया गया। इसके बाद साहिल की ओर से लोकेशन देने पर भाऊ गैंग के शूटर ने दिल्ली बाईपास पर उसकी 35 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। अब भाऊ गैंग ने राठी गैंग की मदद से सन्नी रिटोलिया को मारने का प्लान बनाया था लेकिन सन्नी फिर बच निकला। हालांकि उसकी गैंग के तीन शूटर सहित चार युवक मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंटी डीघल का भी नाम आ रहा, पोस्ट को बनाया आधार
वारदात के तुरंत बाद वायरल पोस्ट में बंटी डीघल का नाम लिखा हुआ था कि उन्होंने ही मिलन ढाबा हत्याकांड को अंजाम दिलवाया है। ढाबे से मिले  फोटो का मिलान किया जा रहा है। जांच में बंटी डीघल व कलानौर के एक युवक की भी भूमिका सामने आ रही है। बाकी शूटर यूपी के बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed