{"_id":"67ac55e09f0006ed000af356","slug":"video-general-body-of-hindu-educational-institution-formed-in-rohtak","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोहतक में हिंदू शिक्षण संस्थान की जनरल बॉडी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोहतक में हिंदू शिक्षण संस्थान की जनरल बॉडी गठित
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:33 PM IST
Link Copied
हिंदू शिक्षण संस्थान की नई जनरल बॉडी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। संस्थान के 999 सदस्यों ने आपसी भाईचारे की मिसाल कायम रखते हुए निर्विरोध चुनाव संपन्न कराया। इस चुनाव की औपचारिक घोषणा 16 फरवरी को चुनाव अधिकारी द्वारा की जाएगी।
संस्थान के निवर्तमान प्रधान सुदर्शन ढींगड़ा ने कहा कि संस्थान में हमेशा से आपसी भाईचारा बना हुआ है, और इसी परंपरा को कायम रखते हुए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जनरल बॉडी के गठन के बाद अब गर्वनिंग बॉडी का चुनाव होगा, जिसका शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
गर्वनिंग बॉडी में कुल 21 सदस्य होंगे, जिनमें प्रधान, उप प्रधान, महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद मुख्य रहेंगे। इनके अलावा कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी चुने जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान एडवोकेट राजेश सहगल, जितेंद्र मेहता, भारत भूषण बठला, डॉ. अनिल कुमार तनेजा, डायरेक्टर डॉ. हितेश ढल समेत अन्य गणमान्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।