फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Selection of 25 players for the residential academy

Rohtak News: रिहायशी अकादमी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 20 Oct 2026 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Selection of 25 players for the residential academy
19jjrp21- झज्जर। मुक्केबाजी खेल में ट्रायल देने पहुंचे ​खिलाड़ी। संवाद
झज्जर। महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में सोमवार को खेल विभाग की ओर से मुक्केबाजी की रिहायशी अकादमी के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें प्रदेशभर से 12 से 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रदर्शन के आधार पर 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जबकि 10 खिलाड़ियों को रिजर्व रखा गया।
विज्ञापन

ट्रायल में खिलाड़ियों की 800 और 100 मीटर दौड़, शैडो बॉक्सिंग, बैग पंचिंग, रोप स्किपिंग, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और मुक्केबाजी मुकाबलों के माध्यम से प्रतिभा परखी गई। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को स्टेडियम में रहने की सुविधा के साथ प्रतिदिन 500 रुपये डाइट राशि दी जाएगी। खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास भी कराया जाएगा। ट्रायल में मुक्केबाजी कोच नवीन खोखर, सतीश कुमार, हितेश देशवाल और नवीन नेहरा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed