{"_id":"6aac0508d6feaf7acf07ad41","slug":"video-rewari-around-160-units-of-blood-collected-at-blood-donation-camps-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी:रक्तदान शिविरों में करीब 160 यूनिट रक्त एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी:रक्तदान शिविरों में करीब 160 यूनिट रक्त एकत्रित
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला स्वास्थ्य विभाग एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.असीम मिगलानी और कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। आईजीयू मीरपुर में आयोजित शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम जनसेवा की भावना को और मजबूत करता है। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए अन्य लोगों से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
इसी क्रम में नागरिक अस्पताल कोसली में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक अनिल यादव ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए रक्त का पर्याप्त भंडार बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ समाज में सहयोग और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। नागरिक अस्पताल कोसली में शिविर के दौरान 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
सीएचसी बावल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम संजीव कुमार ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। सीएचसी बावल में 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इसके अतिरिक्त रेवाड़ी ब्लड बैंक में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 4 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस प्रकार जिले में आयोजित इन चारों रक्तदान शिविरों में करीब 160 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।