{"_id":"68eccd51305789d36a0d529d","slug":"video-former-mla-chiranjeev-rao-visited-the-grain-market-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने अनाज मंडी का किया दौरा, किसानों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने अनाज मंडी का किया दौरा, किसानों की सुनीं समस्याएं
कांग्रेस के पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने सोमवार को नई अनाज मंडी का दौरा किया और वहां मौजूद किसानों से बातचीत की। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं जानी और मंडी में बाजरा उठान में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की। चिरंजीव राव ने कहा कि मंडी में प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजरा मंडी में लंबे समय से पड़ा हुआ है, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों ने पूरे परिश्रम से अपनी फसल तैयार की है, लेकिन समय पर उठान न होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मंडी में सफाई, तोल प्रणाली और परिवहन व्यवस्था को भी अव्यवस्थित बताया। चिरंजीव राव ने सरकार से मांग की कि किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाए और बाजरे के उठान की प्रक्रिया को तेज गति से शुरू कराया जाए, ताकि किसान समय पर अपनी फसल बेच सकें और अगली बुवाई की तैयारी कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।