{"_id":"6919e3cad7bf9d5632014926","slug":"video-thar-driver-crushed-dogs-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: थार चालक ने चार पिल्ले कुचले, पश्चाताप में एक माह तक गली के कुत्तों को खिलाएगा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: थार चालक ने चार पिल्ले कुचले, पश्चाताप में एक माह तक गली के कुत्तों को खिलाएगा खाना
थाना किला क्षेत्र के कप्तान नगर में खाटू श्याम मंदिर वाली गली में में शनिवार शाम को थार चालक ने गली में चार पिल्लो को कुचल दिया। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से निकल गया। इसकी सूचना नई पहल वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों को मिली तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से थार का नंबर ट्रेस कर लिया। इसके बाद थाना किला में शिकायत दी। रविवार को पुलिस ने थार चालक को थाने बुलाया तो उसने अपनी गलती मानी। साथ ही कहा कि वह पश्चाताप के लिए एक माह तक गली के कुत्तों को खाना खिलाएगा। पिल्लो की मां की एक माह तक व्यक्तिगत रूप से सेवा करेगा। जिसके बाद संस्था और आस-पास के लोगों ने उसे माफ कर शिकायत वापस ले ली।
नई पहल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कुणाल कपूर ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि खाटू श्याम वाली गली में एक थार सवार ने कुत्ते के चार पिल्लों को कुचल दिया है। जिससे उनकी मौत हो गई। पिल्लो को कुचलने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। यह पूरी घटना एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। संस्था ने तुरंत ही इसका संज्ञान लिया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर थार कार का नंबर ट्रेस कर लिया। जगन्नाथ कॉलोनी के विनोद गोयल थार कार चला रहे थे। संस्था की ओर से किला थाने में शिकायत दी गई।
रविवार को पुलिस ने आरोपी को थाने पर बुलाया। आरोपी अपने परिवार और आस-पास के पड़ोसियों के साथ थाने पर पहुंचा। जहां पर दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई। जिसमें विनोद ने पिल्लो की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि गली में भीड़ ज्यादा होने के कारण वह देख नहीं सका। जिस कारण यह हादसा हुआ है और वह हादसे से काफी शर्मिंदा है। उन्होंने अपनी गलती मान ली और कहा कि वह घटना का पश्चाताप करने को तैयार। आरोपी ने कहा कि वह एक माह तक गली के सभी कुत्तों को खाना खिलाएंगे। जिस कुतिया के बच्चों की मौत हुई है उसकी व्यक्तिगत रूप से सेवा करूंगा। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों और आस-पास के लोगों ने उन्हें माफ कर दिया। संस्था ने थाने में दी अपनी शिकायत वापस ले ली
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।