Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: Sanitation workers locked two municipal corporation offices and dumped a trolley-load of garbage outside the Palika Bazaar office.
{"_id":"6a957a675982dee88c04f044","slug":"video-panipat-sanitation-workers-locked-two-municipal-corporation-offices-and-dumped-a-trolley-load-of-garbage-outside-the-palika-bazaar-office-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: सफाई कर्मचारियों ने निगम के दो कार्यालयों पर जड़ा ताला, पालिका बाजार दफ्तर के बाहर उड़ेल दी कूड़े की ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: सफाई कर्मचारियों ने निगम के दो कार्यालयों पर जड़ा ताला, पालिका बाजार दफ्तर के बाहर उड़ेल दी कूड़े की ट्रॉली
पानीपत।नगर निगम और दमकल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर हड़ताल सोमवार को उग्र हो गई। कर्मचारियों ने नगर निगम के दो प्रमुख कार्यालयों पर ताला जड़ दिया और पालिका बाजार स्थित दफ्तर के ठीक बाहर कूड़े की एक भरी हुई ट्रॉली उड़ेल दी। इसके बाद कर्मचारियों ने मेयर कोमल सैनी के कार्यालय का घेराव कर ताला लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों के इस प्रदर्शन के कारण पूरे दिन नगर निगम का प्रशासनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित रहा। दोनों कार्यालयों की इंजीनियरिंग और प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में काम नहीं हो पाया।
सोमवार सुबह नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार अठवाल और सचिव राजन की अगुवाई में कर्मचारी पालिका बाजार कार्यालय पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने पहले गेट पर ताला लगाया और फिर विरोध जताते हुए बाहर ही कूड़ा फेंक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी जुलूस निकालते हुए मेयर कार्यालय पहुंचे और वहां भी तालाबंदी कर दी। कर्मचारियों के उग्र रुख और तालाबंदी के चलते मेयर कोमल सैनी पूरे दिन अपने कार्यालय नहीं आईं।
कामकाज ठप होने से दूर-दराज से पहुंचे लोग परेशान
सफाई कर्मचारियों के अचानक ताला जड़ने से नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा, टैक्स शाखा और प्रॉपर्टी आईडी शाखा का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, डोमिसाइल और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक सेवाएं बंद रहने से दूर-दराज से आए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।