{"_id":"6afea4e3ac42c663ad0204cb","slug":"video-grand-commencement-of-the-youth-festival-in-panipat-the-stage-shone-with-talent-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में युवा महोत्सव का भव्य आगाज, मंच पर दिखी प्रतिभाओं की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में युवा महोत्सव का भव्य आगाज, मंच पर दिखी प्रतिभाओं की चमक
युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के तत्वावधान में वीरवार को एसडी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव के पहले ही दिन कॉलेज परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला तथा विभिन्न विधाओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया और युवाओं को अपनी रचनात्मकता व कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव होता है।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा और राजकीय आईटीआई पानीपत के प्रधानाचार्य एवं आयोजन समिति के प्रवक्ता सतीश मछाल ने मुख्य अतिथि हरपाल ढांडा का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि एसडी पीजी कॉलेज में इस महोत्सव का आयोजन होना संस्थान के लिए गौरव की बात है। आयोजन समिति के प्रवक्ता सतीश मछाल ने बताया कि दो दिवसीय इस महोत्सव के दौरान कुल छह विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें जिले भर से आए प्रतिभागी अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को 2100 रुपये से लेकर 41 हजार रुपये तक के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पहले दिन मंच पर प्रस्तुतियों के दौरान प्रतिभागियों का जोश देखते ही बना और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।