{"_id":"699ad3c2de9e7c33fb07af09","slug":"video-stray-cattle-are-causing-economic-losses-to-the-common-people-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"आवारा घूमते गोवंश आमजन को पहुंचा रहे आर्थिक नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा घूमते गोवंश आमजन को पहुंचा रहे आर्थिक नुकसान
शहर में बेलगाम घूमते आवारा गोवंश पर लगाम लगा पाना नगर परिषद के बस के बाहर दिखाई दे रहा है। नप आवारा घूमते गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में पहुंचाने का अभियान तो चलाता है, लेकिन उसका अभियान कभी सिरे नहीं चढ़ पाया है।
इसी का नतीजा है कि शहर में इन आवारा गोवंश के झुंड दिखाई देते हैं। शहर के हुडा सेक्टर में अक्सर अनेक गोवंश समूह में नजर आते हैं। यहां के लोगों ने बताया कि कई बार आपसी लड़ाई में गोवंश उनकी गाड़ी तोड़ चुके हैं। ऐसे में इन गोवंश के कारण आमजन को बेवजह ही आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। जबकि अधिकारी अभियान के नाम पर महज खानापूर्ति कर रहे हैं।
शहर में रेवाड़ी रोड व निजामपुर रोड पर दो गोशालाएं मौजूद हैं और इन गोशालाओं में करीब 2 हजार गोवंश मौजूद हैं। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के पास एक उपचार शाला मौजूद है और सिंघाना रोड पर गांव रघुनाथपुरा के पास एक नंदी शाला है। जहां पर करीब 1 हजार गोवंश मौजूद हैं। ऐसा नहीं है कि इन गोशालाओं में गोवंश के लिए जगह मौजूद नहीं है, इसके बावजूद भी गोवंश सड़कों व मोहल्लों में घूमते दिखाई दे रहे हैं।
इन गोशालाओं में सरकार के अलावा आमजन, विधायक, अधिकारी व सामाजिक संस्थाओं की ओर से खुलकर दान दिया जाता है। साथ ही आमजन व संस्थाएं समय समय पर गोवंश के लिए सवामनी व हरे चारे की भी व्यवस्था करते हैं। ऐसे में आवारा घूम रहे गोवंश कचरा खाने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।