{"_id":"698b040db274384a6c036632","slug":"video-severed-animal-legs-and-other-body-parts-found-in-garbage-dump-residents-protest-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में मिले जानवर के कटे पैर व अन्य अंग, लोगों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में मिले जानवर के कटे पैर व अन्य अंग, लोगों ने जताया विरोध
शहर की कर्मचारी कॉलोनी के पास मंगलवार सुबह कूड़े के ढेर में जानवर के कटे पैर व अन्य अंग मिलने से हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने विरोध भी जताया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इसके बाद यह सूचना गोभक्तों व पुलिस को दी। वहीं, लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। गोभक्त प्रभाष छक्कड़ ने बताया कि उसे सूचना मिली कि कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र में कूड़े के ढेर में जानवर के कटे टुकड़े पड़े हैं। सूचना मिलते ही वे अन्य गोभक्तों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने अंगों से सैंपल लिए हैं ताकि पता चल सके की यह अंग किस जानवर के हैं। हालांकि लोगों के विरोध को देखते हुए डीएसपी भारत भूषण व शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसको लेकर महावीर चौकी में शिकायत भी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।