Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
DC of Narnaul Captain Manoj Kumar said- Speeding up development projects and timely delivery of public welfare schemes is the priority
{"_id":"68ad69ed78ee8c9e830b3de5","slug":"video-dc-of-narnaul-captain-manoj-kumar-said-speeding-up-development-projects-and-timely-delivery-of-public-welfare-schemes-is-the-priority-2025-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल के DC कैप्टन मनोज कुमार बोले- विकास परियोजनाओं को गति व जनकल्याणकारी योजनाओं की समयबद्ध डिलीवरी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल के DC कैप्टन मनोज कुमार बोले- विकास परियोजनाओं को गति व जनकल्याणकारी योजनाओं की समयबद्ध डिलीवरी प्राथमिकता
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि डीसी के तौर पर उनकी प्राथमिकता विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक लाभपात्र को निश्चित अवधि में लाभ देना रहेगा। उपायुक्त मंगलवार को लघु सचिवालय में आयोजित पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
वर्ष 2012 बैच के आईएएस कैप्टन मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि योजनाओं तथा सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी पर उनका विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों में आने वाली हर शिकायत की गहराई के साथ समीक्षा की जाएगी। आमजन को त्वरित समाधान मिलेगा।
स्वच्छता पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी अधिकारियों की बैठक लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान पहले शहरों तथा बाद में ग्राम स्तर तक ले जाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता में सुधार करना, प्रशासनिक कार्य को सुव्यवस्थित करना, सरकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना और जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान करना लक्ष्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।