{"_id":"6ae5ef330b24eed67c003be6","slug":"video-conclusion-of-district-level-childrens-festival-competitions-at-bal-bhavan-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाल भवन में जिला स्तरीय बाल-महोत्सव प्रतियोगिताओं का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल भवन में जिला स्तरीय बाल-महोत्सव प्रतियोगिताओं का समापन
नारनौल। बाल भवन में आयोजित 8 दिवसीय जिला स्तरीय बाल-महोत्सव के आज अंतिम दिन फैंसी ड्रैस, बेस्ट ड्रामेबाज और मेंहदी रचाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें जिलेभर के 40 स्कूलों के 250 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने मोर पंख, दीया, कलश जैसे पारंपरिक प्रतीकों और हरियाणवी संस्कृति पर आधारित आकर्षक डिजाइन बनाए। बेस्ट ड्रामेबाज़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शानदार अभिनय व संवाद अदायगी से दर्शकों का दिल जीता, वहीं फैंसी ड्रैस में छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
बॉक्स:
प्रतियोगिताओं के परिणाम:
बेस्ट ड्रामेबाज में सूरज स्कूल की पूर्विका ने प्रथम, आरपीएस पब्लिक स्कूल के विहान गुप्ता ने द्वितीय और हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की भाविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रामचंद्र पब्लिक स्कूल की नव्या और आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के दिव्यांश को सांत्वना पुरस्कार मिला।
मेंहदी रचाओ (तृतीय ग्रुप) में श्री कृष्णा स्कूल की निक्की प्रथम, सीएल पब्लिक स्कूल की निधि द्वितीय और आरआरसीएम स्कूल की तेजस्वनी तृतीय स्थान पर रहीं। हैप्पी एवरग्रीन स्कूल की प्रियांशी और आरपीएस स्कूल की हर्षित को सांत्वना पुरस्कार मिला।
मेंहदी रचाओ (चतुर्थ ग्रुप) में डीएवी स्कूल की भूमिका ने प्रथम, आरपीएस स्कूल की ओजल ने द्वितीय और एमआर पब्लिक स्कूल की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूरो इंटरनेशनल स्कूल की रिचा और आरपीएस पब्लिक स्कूल की प्रतिज्ञा को सांत्वना पुरस्कार मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।