{"_id":"6ae62b82c3c86d3891055f50","slug":"co-accused-in-heroin-smuggling-case-granted-bail-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147271-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हेरोइन की तस्करी के सह आरोपी को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हेरोइन की तस्करी के सह आरोपी को मिली जमानत
विज्ञापन
नारनौल। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नितिन राज की अदालत ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े एक मामले में आरोपी नीरज उर्फ पंडित की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली है। अदालत ने 50 हजार रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के जमानतदार पर उसे जमानत देने के आदेश दिए।
यह मामला थाना सदर में 3 अगस्त को दर्ज किया गया था। पुलिस ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नवीन को गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस मामले में नीरज का नाम सह आरोपी नवीन के खुलासे के बाद सामने आया था।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने दलील दी कि नीरज को झूठा फंसाया गया है और वह करीब दो महीने से जेल में बंद है। मुख्य आरोपी नवीन को पहले ही जमानत मिल चुकी है, इसलिए समानता के आधार पर नीरज को भी राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
सरकारी पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध किया। हालांकि अदालत ने माना कि बरामद नशीले पदार्थ की मात्रा इंटरमीडिएट श्रेणी में आती है और इस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 के कड़े प्रतिबंध लागू नहीं होते।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नितिन राज की अदालत ने सह आरोपी को मिली जमानत और मुकदमे के निपटारे में लगने वाले समय को देखते हुए याचिका स्वीकार कर ली। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह आदेश मामले के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं है।