Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Over 20 cases were brought to the grievance redressal camp in Kurukshetra; domestic disputes and pension-related issues posed challenges.
{"_id":"6a58f17aed3da187dd0ba401","slug":"video-over-20-cases-were-brought-to-the-grievance-redressal-camp-in-kurukshetra-domestic-disputes-and-pension-related-issues-posed-challenges-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र : समाधान शिविर में 20 से ज्यादा मामले पहुंचे, घरेलू विवाद और पेंशन की समस्याएं बनीं चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र : समाधान शिविर में 20 से ज्यादा मामले पहुंचे, घरेलू विवाद और पेंशन की समस्याएं बनीं चुनौती
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अब आपसी झगड़े से लेकर घरेलू विवाद तक पहुंचने लगे हैं। अनेक ऐसे मामले भी हैं, जो समाधान शिविर के लिए तय नियमों से बाहर माने जाते हैं। वीरवार को भी जिला सचिवालय में लगाए गए शिविर में ऐसे कईं मामले आए, जिनमें आठ से अधिक का निपटारा किया गया तो वहीं 20 से मामलों के जल्द निपटान के लिए जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ-साथ जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें । इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले।
बॉक्स शिकायत दी तो बिजली समस्या का हो पाया समाधान : रामस्वरूप
गांव बहादुरपुरा के रहने वाले बुजुर्ग रामस्वरूप का कहना था कि वे बिजली मीटर लगवाने के लिए अधिकारियों के लगातार चक्कर काट रहे थे। शिविर में समस्या रखी तो समाधान हो पाया। अब निगम की ओर से खंभा भी खड़ा किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।