Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
On the occasion of Ashadh Amavasya, thousands of devotees took a holy dip in the sacred Brahma Sarovar in Kurukshetra.
{"_id":"6a55d108e15b93a5c80c1b39","slug":"video-on-the-occasion-of-ashadh-amavasya-thousands-of-devotees-took-a-holy-dip-in-the-sacred-brahma-sarovar-in-kurukshetra-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में आषाढ़ अमावस्या के चलते हजारों श्रद्वालुओं ने पवित्र ब्रह्मसरोवर में लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में आषाढ़ अमावस्या के चलते हजारों श्रद्वालुओं ने पवित्र ब्रह्मसरोवर में लगाई आस्था की डुबकी
आषाढ़ अमावस्या के चलते आज मंगलवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर पर हजारों श्रद्वालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। दूर-दराज से आए श्रद्वालुओं ने पहले स्नान किया फिर पूजा अर्चना की।
आषाढ़ अमावस्या का अहम महत्व माना जाता है, जिसके चलते तड़के से ही पवित्र ब्रह्मसरोवर पर दूर-दराज से श्रद्वालु पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्वालुओं में उत्साह बना रहा और करीब 11 बजे तक ब्रह्मसरोवर पर श्रद्वालुओं की भीड़ जुटी रही। ब्रह्मसरोवर के आसपास मेले जैसा माहौल बना रहा। वहीं श्रद्वालुओं की भीड़ के चलते पुलिसकर्मी भी तैनात रहे तो वहीं ब्रह्मसरोवर के आसपास भंडारों का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अमावस्या के चलते धर्मनगरी की धर्मशालाओं में भी चहल-पहल बनी रही।
उधर ज्योतिषाचार्य पंडित रामराज कौशिक का कहना है कि आषाढ़ अमावस्या को हल्हारिणी अमावस्या भी कहा जाता हैं। इस दिन किसान अच्छी फसल के लिए अपने पितरों के साथ कृषि यंत्रो की भी पूजा करते हैं। मान्यता है कि नदी तालाब में स्नान-दान के अलावा आषाढ़ मास अमावस्या पर देवी लक्ष्मी और विष्णु जी का विशेष अभिषेक करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।