{"_id":"6ae11228e3e703d0ea035a31","slug":"270-children-participated-in-the-childrens-talent-competitions-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163341-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाल प्रतिभा प्रतियोगिताओं में 270 बच्चों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाल प्रतिभा प्रतियोगिताओं में 270 बच्चों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्राएं। आयोजक
कुरुक्षेत्र। बाल भवन में जिला स्तरीय बाल प्रतिभा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव मोदगिल ने किया। इसमें जिले के करीब 30 स्कूलों के लगभग 270 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना था। उन्हें अपनी कला, रचनात्मकता और कौशल प्रदर्शित करने का मंच मिला। जिला बाल कल्याण अधिकारी नीलम ने बताया कि बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।
जिला बाल कल्याण परिषद का लक्ष्य बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। परिषद उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के प्रथम समूह में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के आदित्य प्रथम रहे। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल की हिमानी द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल पिहोवा की दीप्ति तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
रागिनी के तृतीय समूह में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के अर्श ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्ले मॉडलिंग के प्रथम समूह में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की नव्या गावा प्रथम रहीं। बाबा सिद्धनाथ पब्लिक स्कूल के खिलेश कंवरवाल द्वितीय और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की हैजल सोनी तृतीय रहे।