Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Gurpreet's last rites to be held in Pehowa after four days; family agreed after the accused were identified.
{"_id":"6ab2358ec83bb6e74f0b2dd6","slug":"video-gurpreets-last-rites-to-be-held-in-pehowa-after-four-days-family-agreed-after-the-accused-were-identified-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिहोवा में चार दिन बाद गुरप्रीत का अंतिम संस्कार, आरोपियों की पहचान के बाद माने परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा में चार दिन बाद गुरप्रीत का अंतिम संस्कार, आरोपियों की पहचान के बाद माने परिजन
गुरप्रीत हत्याकांड में चार दिन से अंतिम संस्कार का इंतजार कर रहे परिवार ने मंगलवार को आरोपियों की पहचान होने के बाद गुरप्रीत का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस प्रशासन और परिवार के बीच सहमति बनने के बाद पिहोवा में भारी पुलिस बल और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी और पहचान होने तक अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं था।
गौरतलब है कि 14 सितंबर को गुरप्रीत की गाड़ी को घेरकर कुछ युवकों ने किरपान और हंसियों से हमला किया था। हमले में घायल गुरप्रीत की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था।
परिजनों ने गुरप्रीत का शव चौक पर रखकर जाम भी लगाया था। बाद में शव को घर लाकर रेफ्रिजरेटर में रखा गया था। परिवार का कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपियों को सीआईए टीम ने नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आरोपियों की पहचान की। आरोपियों की शिनाख्त होने के बाद परिवार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ और चार दिन बाद गुरप्रीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।