Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Farmers block road in Shahbad today due to non-start of government procurement of paddy in Kurukshetra
{"_id":"6ab2194031bc2c1ed90eb701","slug":"video-farmers-block-road-in-shahbad-today-due-to-non-start-of-government-procurement-of-paddy-in-kurukshetra-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर शाहबाद में किसानों का रोड जाम आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर शाहबाद में किसानों का रोड जाम आज
धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर किसान आज दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 जाम करने की तैयारी में हैं, जिसके लिए शाहाबाद में किसान जुटना शुरू हो गए हैं। इसी के चलते ही पुलिस ने भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ नाकेबंदी भी की है।
सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग को लेकर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आज नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया हुआ है। उन्होंने 16 सितंबर को शाहाबाद में किसान पंचायत की थी,जिसमें जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा भी पहुंचे थे। भाकियू अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने उस दिन केवल हाईवे जाम करने का ऐलान टाल दिया था बल्कि खरीद शुरू न होने पर 22 सितंबर को हाईवे जाम करने का ऐलान किया था।
इसी के चलते आज किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में किसान शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल हॉल में एकत्रित हो रहे हैं। किसान संगठनों ने रोड जाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों के साथ किए गए आश्वासन पूरे नहीं हुए हैं। किसान पिछले कई महीनों से धान की खरीद शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खरीद शुरू नहीं किए जाने के कारण किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
हाईवे जाम हुआ तो रूट हो सकता है डायवर्ट
किसान हाईवे जाम कर पाए तो प्रशासन रूट डायवर्ट कर सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
चढूनी के शामिल होने पर संशय
भाकियू प्रवक्ता राकेश बैंस का कहना है कि जब तक खरीद शुरू नहीं होगी, किसान हाईवे से नहीं हटेंगे। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी की तबीयत खराब है और चिकित्सक घर पर ही उनका उपचार कर रहे हैं। आज आंदोलन में उनकी मौजूदगी स्वास्थ्य पर निर्भर करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।