फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of a young man found in the dilapidated building of the Gadli veterinary hospital; murder suspected.

Kurukshetra News: गादली के पशु अस्पताल के खंडहर भवन में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found in the dilapidated building of the Gadli veterinary hospital; murder suspected.
लाडवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Archive
लाडवा। गादली गांव की एक खंडहर भवन में बड़ाचपुर कॉलोनी के एक 29 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान हुई, जिसके बाद उसकी हत्या की आशंका जताई गई। मृतक की पत्नी ने पति के ही दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार रात को कस्बे के गांव गादली स्थित एक खंडहरनुमा पशु चिकित्सालय में पानी की टंकी के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान करीब 29 वर्षीय दीपक निवासी गांव पखाना जिला करनाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दीपक किराए का मकान लेकर बड़ाचपुर कॉलोनी में रह रहा था। मृतक की पत्नी शालू ने अपने पति के दोस्त आशीष निवासी गादली पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आशीष ही दीपक को वहां लेकर गया था और घटना के बाद उसके पति को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पत्नी ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के पास दो लड़के जिसमें एक 12 व एक 9 साल का है। मृतक पिछले चार महीने से लाडवा की बड़ाचपुर काॅलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था और मेहनत मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed