फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Khaira termed the MSP hike a joke.

Kurukshetra News: एमएसपी बढ़ोतरी को खैहरा ने बताया मजाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Khaira termed the MSP hike a joke.
कुरुक्षेत्र। युवा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में मात्र 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे किसानों की मेहनत के साथ मजाक बताया।
विज्ञापन

खैहरा ने कहा कि यह मामूली वृद्धि किसानों की बढ़ती लागत और मेहनत के साथ न्याय नहीं करती। खेती का खर्च लगातार बढ़ रहा है, जिसमें डीजल, खाद, बीज और बिजली जैसी सभी लागतें शामिल हैं। किसान दिन-रात मेहनत कर देश के लिए अन्न पैदा करता है। लेकिन फसल का मूल्य तय करते समय केवल 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की जाती है, जो मात्र 25 पैसे प्रति किलो है। यह आंकड़ा सरकार की गंभीरता पर सवाल उठाता है और किसानों की चिंताएं बढ़ाता है। उन्होंने मांग की कि फसल का मूल्य तय करते समय उत्पादन लागत, मेहनत, जोखिम और बदलती परिस्थितियों का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed