फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Conditions in Kurukshetra's grain markets have deteriorated; the administration, having failed to make timely arrangements, is now in a state of panic

कुरुक्षेत्र में अनाजमंडियों के बिगड़े हालात, समय रहते व्यवस्था नहीं कर पाया प्रशासन अब फूले हाथ-पांव

Wed, 07 Oct 2026 10:03 AM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:03 AM IST
Conditions in Kurukshetra's grain markets have deteriorated; the administration, having failed to make timely arrangements, is now in a state of panic
धान की बंपर आवक के बीच जिले की अनाज मंडियों में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मंडियों में जगह कम पड़ने के बाद धान सड़कों तक पहुंच गया है। शहर की सड़कों से लेकर धर्मशालाओं के द्वार तक धान की ढेरियां नजर आ रही हैं। मंडियों में फसल का उठान धीमी गति से होने के कारण किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, केडीबी रोड व ब्रह्मसरोवर के आसपास सड़कों पर धान के ढेरों व वाहनों की कतार लगने से दिन-रात जाम की स्थिति बनी हुई है। मौसम में आगामी दिनों में बदलाव की आशंका के चलते किसानों ने धान की कटाई तेज कर दी है। इसके साथ ही मंडियों में फसल की आवक भी अचानक बढ़ गई है। आवक के मुकाबले उठान की गति धीमी होने से मंडियों में जगह का संकट गहरा गया है। प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन मौजूदा आवक के आगे ये इंतजाम छोटे पड़ते दिखाई दे रहे हैं। धान की बढ़ती आवक को देखते हुए प्रशासन की ओर से सात नए खरीद केंद्रों को मंजूरी दी गई है। उम्मीद थी कि इससे मुख्य मंडियों पर दबाव कम होगा और किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी। इसके बावजूद मौजूदा हालात में अपेक्षित राहत नहीं मिल पाई है। मंडियों में पहले से पड़ा धान उठ नहीं पा रहा और लगातार नई आवक जारी है। किसान बोले, करना पड़ रहा दो से तीन दिन इंतजार मंडी में धान लेकर पहुंच रहे किसानों को फसल उतारने और खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मंडियों में जगह की कमी और उठान धीमा होने के कारण स्थिति और गंभीर होती जा रही है। धान लेकर गांव लुखी से पहुंचे किसान जगीर सिंह का कहना था कि सरकार व प्रशासन पूरी तैयारी नहीं कर पाया, जिस कारण ही उठान नहीं हो रहा और उन्हें थानेसर अनाजमंडी में धान डालने की जगह नहीं मिली। मजबूरी में ब्रह्मसरोवर के पास ही डालनी पड़ी। किसान मौसम खराब होने की आशंका के चलते जल्द से जल्द फसल बेचकर सुरक्षित करना चाहते हैं, लेकिन मंडियों में भीड़ व धान में नमी बताने के कारण उन्हें दो से तीन दिन भी इंतजार करना पड़ रहा है। डीएफएससी बोले, मिलर्स के पंजीकरण न होने से बिगड़ी स्थिति डीएफएससी नरेश कुमार का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर मिलर्स सरकार से चर्चा करते रहे, जिसके चलते कईं दिनों तक पंजीकरण नहीं करवा पाए। ऐसे में उठान नहीं हो सका और स्थिति बिगड़ी। अब उठान में तेजी लाई जा रही है, जिसका असर भी दिखाई पड़ने लगा है। महज 14 फीसदी हो पाया उठान, एक लाख 77 हजार 261 एमटी धान की हो चुकी खरीद जिले की अनाजमंडियों में मंगलवार तक एक लाख 77 हजार 261 एमटी धान की खरीद हो चुकी है जबकि उठान महज 14 फीसदी 28006 एमटी ही हो सका। उठान का थानेसर अनाजमंडी सहित कईं अनाजमंडियों में कोई खास असर दिखाई नहीं दिया और किसान परेशानी झेलते रहे। जिला में हैफेड व खाद् एवं पूर्ति विभाग को खरीद का जिम्मा सौंपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खोखों में लगी भीषण आग

07 Oct 2026

मामूली कहासुनी के बाद बैंसी में व्यक्ति को चाकू मारा, हालत गंभीर

07 Oct 2026

देहरादून: एमबीबीएस फर्जीवाड़े को लेकर समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

07 Oct 2026

मसूरी: पांडवाज की प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की शाम को बनाया यादगार

07 Oct 2026

Meerut: एमडीए की दीवार पर लिखा "यहां थूकना मना है", वहीं गुटखों की पीक से रंग दी पूरी दीवार

07 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन

06 Oct 2026

मेरठ: मोहम्मद अकरम रज़ा ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए किया नामांकन

06 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: तीरंदाज नीरज चौहान को एशियाई खेल में पदक जीतने पर सम्मानित किया

06 Oct 2026

मेरठ: जली कोठी कोठी के वासियों ने लगाए अवैध रूप से दुकानें बनाने के आरोप

06 Oct 2026

मेरठ: टीपी नगर थाने से बागपत रोड वाला रास्ता बंद, सड़क निर्माण चल रहा

06 Oct 2026

कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने एसी और स्लीपर बसों का जायजा लिया

06 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

06 Oct 2026

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

06 Oct 2026

होके नीले पर सवार, खाटू नगरी से आया है कोई जादूगर भजन पर झूमे श्रद्धालु।

06 Oct 2026

हादसा: हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें

06 Oct 2026

मांगों को लेकर आशा वर्कर का सीएचसी में प्रदर्शन

06 Oct 2026

हाथरस में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

06 Oct 2026

ऊना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: रेलवे में आउटसोर्सिंग के विरोध में नरमू का प्रदर्शन

06 Oct 2026

शाहजहांपुर: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

06 Oct 2026

पीलीभीत: डीएम आलोक कुमार ने निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

06 Oct 2026

टाइफाइड से छात्रा खुशी की मौत के बाद जागे विभाग, स्वास्थ्य विभाग ने जांच और दवा का छिड़काव शुरू कराया

06 Oct 2026

नूंह: रेवासन के पास रॉन्ग साइड से आ रहे कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

06 Oct 2026

राज्य स्तरीय स्कूल खेलों में गुरुग्राम की अंडर-19 जिम्नास्टिक टीम ने जीता स्वर्ण

06 Oct 2026

एमपी: निवाड़ी में रिश्तों का कत्ल, पिता ने दो माह की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या की, नीम के नीचे दफनाया

06 Oct 2026

खंडवा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह से 61 मोटरसाइकिलें बरामद, तीन मिनट में लॉक तोड़ जंगलों में छिपा देते थे

06 Oct 2026

मोहाली में सीएम के ओएसडी घुम्मन के घर करीब तीन घंटे चली सीबीआई की रेड

06 Oct 2026

भीलवाड़ा: तीन दिन से लापता दो मासूमों के शव खदान में मिले, घर से खेलने निकले थे दोनों बच्चे; डूबने की आशंका

06 Oct 2026

कानपुर: मंदाकिनी दीदी बोलीं- सर्वेंट लीडरशिप प्रबंधन के प्रथम उदाहरण हैं हनुमान

06 Oct 2026

सीबीआई रेड से पंजाब में सियासी हलचल, सीएम के कैंप ऑफिस और ओएसडी के घर छापेमारी

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed