फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drive against encroachment on Ladwa Road

Kurukshetra News: आयुर्वेद प्रतिभा स्पर्धा में आयुष विवि के डाॅ. प्रणव ने पाया द्वितीय स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Drive against encroachment on Ladwa Road
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर शोधार्थी डॉ. प्रणव शर्मा ने आयुर्वेद प्रतिभा प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता वृंदावन में आयुर्मिलन-2026 संगोष्ठी के दौरान आयोजित हुई थी। विश्वविद्यालय के कुलपति वैद्य करतार सिंह धीमान ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्हें पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता, प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता और अध्यक्ष प्रो. मनीषा खत्री सहित अन्य अधिकारियों ने डॉ. प्रणव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद की मूल अवधारणाओं को नए विचारों और नवाचार के साथ प्रस्तुत करना सराहनीय है।
विज्ञापन

डॉ. प्रणव शर्मा ने प्रतियोगिता में आयुर्वस्त्र की नई अवधारणा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि व्यक्ति अपनी वात, पित्त और कफ प्रकृति के अनुसार उपयुक्त वस्त्र, उनकी बनावट और पहनने का तरीका चुन सकता है। यह ठीक वैसे ही है जैसे आयुर्वेद में प्रकृति के अनुसार खान-पान तय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed