फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Drive against encroachment on Ladwa Road

Kurukshetra News: लाडवा रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Drive against encroachment on Ladwa Road
पिपली। नगर परिषद की टीम ने लाडवा रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अभियान के दौरान सड़क और दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों के करीब 4200 रुपये के चालान किए गए। इसके साथ ही टीम ने कई दुकानदारों का सड़क पर रखा सामान भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

टीम ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान की सीमा से बाहर सामान रखने पर भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, सुबह और शाम के समय कई रेहड़ी-पटरी संचालक अपना सामान सड़क तक कई फीट बाहर रख देते हैं। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ हादसे का खतरा भी बना रहता है। कार्रवाई के दौरान फील्ड सुपरवाइजर अनूप सिंह, राजेश, नीरज, दीपक और राकेश के अलावा पिपली पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी तथा होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed